logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर जिले में मतदान संपन्न, 27 नगर परिषद–नगर पंचायत क्षेत्रों में उत्साहपूर्ण वोटिंग


नागपुर: जिले में मंगलवार को नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 7.30 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया में वोटरों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिले में औसतन 60% से 65% तक मतदान दर्ज किया गया।


कई जगहों पर तकनीकी खामियां, मतदाता सूची में नाम गायब

कई मतदान केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ियों और प्रबंधन की खामियों के कारण लोगों ने नाराजगी जताई। गोंधनी में करीब 150 मतदाताओं के नाम सूची से गायब रहने पर हंगामा हुआ। एक जगह बुज़ुर्ग मतदाता की ओर से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वोट डाले जाने की शिकायत भी सामने आई। कुछ बूथों पर धीमी प्रक्रिया और सत्यापन में देरी के कारण लंबी लाइनों में मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। प्रशासन और पुलिस ने तत्परता दिखाकर स्थिति संभाल ली।


अलग–अलग नगर निकायों का मतदान प्रतिशत

चुनाव आयोग के अनुसार—

बेसा–पिपला नगर पंचायत: 42.46%

कोंडाली: 70.85%

मैदा नगर परिषद: 75.82%

बहादुर: 57.48%

नरखेड़ नगर परिषद: 66.95%

कन्हान: 71.29%

कामठी: 59%

यरखेड: 61.88%

वाड़ी: 53.33%

कलमेश्वर–ब्राह्मणी: 65%

रामटेक नगर परिषद: 65.36%

खापा: 69.29%

 19 दिन EVM में कैद रहेगी किस्मत

जिले के 853 मतदान केंद्रों पर शाम 5.30 बजे तक शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया जारी रही। पहले चरण में सुव्यवस्थित मतदान से प्रशासन को बड़ी राहत मिली है। अब 19 दिनों तक सभी उम्मीदवारों की किस्मत EVM में बंद रहेगी। वोटों की गिनती 21 दिसंबर को होगी।

मतदाताओं में दिखा लोकतंत्र के प्रति उत्साह

पूरे जिले में मतदाताओं ने भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। स्थानीय निकाय चुनाव में इस तरह का उत्साह यह दर्शाता है कि लोग अपने क्षेत्र के विकास को लेकर कितने संजीदा हैं। अब सभी की निगाहें 21 दिसंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि जनता का जनादेश किसके पक्ष में गया।