logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया आवाहन, बोली- ऐसा काम करो दुनिया में इनोवेशन के लिए पहचाना जाए जीएमसी


नागपुर: दो दिन के दौरे के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को नागपुर पहुंची। जहां वह मेडिकल के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान बोलते हुए उन्होने अस्पताल प्रबंधन से इनोवेशन सहित अफॉर्डबल हेल्थ केयर के लिए प्रयास करने का आवाहन किया। राष्ट्रपति ने कहा, "देश की विकास यात्रा में मेडिकल को यह तय करना चाहिए की मेडिकल रिसर्च और हेल्थ केयर में अग्रणी बनाने का लक्ष लेकर चलना चाहिए।"

महामहिम ने कहा, "मेडिकल को अफॉर्डबल हेल्थ केयर के लिए प्रयास करना चाहिए की जिससे की सारे विश्व के लोग यहाँ चिकित्सा के लिए आना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, काम इस तरह से होने चाहिए की इस कॉलेज को इन्वोवेशन के लिए पहचाना जाये। राष्ट्रपति ने यह भी कहा की चिकित्सा के क्षेत्र में बढ़ते तकनीकी प्रयोगो के चलते मौलिक परिवर्तन आ सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इसे नई दिशाए प्राप्त होंगी।"

शताब्दी वर्ष में मेडिकल का हो अहम् योगदान

जीएमसी के 75 साल पुरे होने पर अस्पताल प्रबंधन को बधाई देते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने अस्पताल को गौरव का प्रतीक बताया और कहा की चिकित्सा सस्ती हो यह समय की आवश्यकता है। इसमें असमानता एक बड़ी समस्या है। विकसित समाज की पहचान ही है की चिकित्सा सुगम हो और आसानी से मिले।"

राष्ट्रपति ने कहा कि, "जीएमसी की यात्रा देश की स्वतंत्रता की यात्रा के साथ चल रही है। जब स्वतंत्रता के 100 साल हो जायेंगे तब ये कॉलेज भी अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाएगा। 2047 तक देश को शक्तिशाली बनाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है इसमें जीएमसी का भी योगदान होना चाहिए।"