logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री मोदी ने मराठी में जनता को किया संबोधित, कहा- 11 सितारों का नक्षत्र राज्य के विकास को नई ऊर्जा देगा


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के नागपुर दौरे पर पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री ने 75 हजार से ज्यादा की विकास परियोजन का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें समृद्धि महामार्ग, महामेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन और दूसरे चरण का शिलान्यास, एम्स का लोकार्पण सहित कई योजना है। इसके बाद प्रधनमंत्री ने एक सभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत प्रधानमंत्री ने मराठी में की। इसी के साथ उन्होंने नागपुर के मशहूर टेकड़ी मंदिर में भगवन गणेश को प्रणाम भी किया। 

 11 सितारों के महान नक्षत्र का उदय 

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज महाराष्ट्र के विकास के लिए 11 सितारों के महान नक्षत्र का उदय हो रहा है। 75 साल के अमृत महोत्सव में 75 हजार करोड़ के विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र को और महाराष्ट्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई। समृद्धि महामार्ग से मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी तो कम होगी ​ही साथ ही ये महाराष्ट्र के 24 जिलों को आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ रहा है।” उन्होंने कहा, "“आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है, वे महाराष्ट्र के विकास को नई दिशा देंगी। ये परियोजनाएं राज्य में बुनियादी ढांचे की समग्र दृष्टि प्रदान करती हैं। यह इस बात का सबूत है कि महाराष्ट्र और केंद्र में डबल इंजन की सरकार कितनी तेजी से काम कर रही है।”

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को दिया ह्यूमन टच

पीएम ने कहा, “आज देश में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को ह्यूमन टच दिया है। सरकार का ध्यान समग्र दृष्टि और दृष्टिकोण के साथ बुनियादी ढांचे के विकास पर है।” उन्होंने आगे कहा, “इस 'अमृत काल' में राज्यों की प्रगति देश के विकास को शक्ति देगी।”

मोदी ने कहा, "बीते 8 वर्षों में हमने सोच और अप्रोच दोनों बदली है। हम 'सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास, पर बल दे रहे हैं। मैं जब 'सबका प्रयास' कहता हूं तो इसमें हर देशवासी और राज्य शामिल है। छोटा-बड़ा सबका सामर्थ्य बढ़ेगा तब भारत विकसित बनेगा।"

आज चौथी औद्योगिक क्रांति का समय

पीएम ने कहा, "स्थिर विकास और विकास के लिए एक दीर्घकालिक दृष्टि महत्वपूर्ण है। भारत चौथी औद्योगिक क्रांति से नहीं चूक सकता, अवसर दोबारा नहीं आएगा। हम पहली औद्योगिक क्रांति का लाभ नहीं उठा पाए, दूसरी-तीसरी औद्यौगिक क्रांति में पीछे रहे। लेकिन आज जब चौथी औद्योगिक क्रांति का समय है, तो भारत इसे गंवा नहीं सकता।"  

पिछली सरकारो ने गोसीखुर्द का काम नहीं किया पूरा 

अपने समाधान के दौरान प्रधानमंत्री ने गोसीखुर्द का भी जिक्र किया। पीएम के कहा, "करीब 35 साल पहले गोसीखुर्द बांध का शिलान्यास किया गया था और उस समय इसकी अनुमानित लागत करीब 400 करोड़, 30 लाख रुपये थी। लेकिन दुख की बात है कि सदियों से असंवेदनशील शासन ने बांध परियोजना को फलीभूत नहीं होने दिया। पिछली सरकार की नाकामियों के कामों को लटकाने के कारण इसकी लागत 18 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा हो गई है।" उन्होंने आगे कहा, "वहीं अब डबल इंजन की सरकार ने कई समाधान निकाले हैं और गोसीखुर्द बांध की प्रक्रिया तेज कर दी है. आज, यह लोगों को पहले की तरह लाभान्वित कर रहा है।