logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

ऑपरेशन थंडर अंतर्गत क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से आई MD ड्रग्स की खेप के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार” एक अन्य की तलाश


नागपुर: नागपुर में क्राइम ब्रांच की NDPS टीम ने ऑपरेशन थंडर अंतर्गत एक बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुंबई से नागपुर लाई गई एमडी ड्रग्स की भारी खेप के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई भी शामिल हैं, जो अपने एक साथी की मदद से यह खेप शहर में खपाने की फिराक में थे।

गुप्त जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई। सूचना थी कि मुंबई से एमडी ड्रग्स की एक बड़ी खेप नागपुर लाई जा रही है और देर रात इसे आगे ठिकाने लगाने की तैयारी है। इसी सूचना पर पुलिस ने बीती रात कपिल नगर थाना क्षेत्र के कामगार नगर में स्थित गौसिया मस्जिद के पास, कबाड़ की दुकान के सामने छापेमारी की। कार्रवाई में समीर अमर सगीर अहमद, उसका भाई इमरान उर्फ पचपन अहमद, और उनका साथी आकाश सैयाम पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी के दौरान पुलिस को 85 ग्राम एमडी पाउडर, 4 मोबाइल फोन, ₹255,000 नकद, कार, एक मोटरसाइकिल सहित करीब ₹12 लाख 71 हजार 750 रुपये का माल मिला, जिसे मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी मुंबई के ड्रग सप्लायर से अपने फरार साथी सोनू सत्तार शेख की मदद से एमडी लेकर नागपुर पहुंचे थे और इसके वितरण की योजना बना रहे थे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि समीर सगीर के खिलाफ इससे पहले एनडीपीएस सहित हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती गोवंश  तस्करी सहित करीब 16 अपराधिक मामले दर्ज है इसके साथ ही उसके भाई पर भी मारपीट और गाली गलौज जैसे मामले पहले से ही दर्ज होने की जानकारी है।