logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मेयो अस्पताल के विभाग प्रमुख पर महिला रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर तहसील थाने में मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर शहर के मशहूर मेयो अस्पताल में एक महिला रेज़िडेंट डॉक्टर द्वारा विभाग प्रमुख पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत दर्ज होते ही चिकित्सा जगत में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय महिला रेज़िडेंट डॉक्टर मेयो अस्पताल के फोरेंसिक विभाग में पीजी कर रही है। वह फरवरी 2025 से अस्पताल में कार्यरत है। आरोप है कि विभाग प्रमुख डॉक्टर मकरंद सूर्यकांत व्यवहारे द्वारा लंबे समय से उसे अश्लील टिप्पणियाँ, अनुचित बातें और मानसिक दबाव झेलने को मजबूर किया जा रहा था।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी डॉक्टर बिना कारण महिला डॉक्टर को अपने केबिन में अकेले बुलाता था और अश्लील व्यवहार करता था। बताया जाता है कि महिला ने कई बार डॉक्टर व्यवहारे के ऐसे व्यवहार पर आपत्ति भी जताई, लेकिन उसके बावजूद कथित तौर पर विभाग प्रमुख द्वारा उसे न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी । आखिरकार परेशान होकर महिला डॉक्टर ने तहसील पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छेड़छाड़ और धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद मेयो अस्पताल सहित चिकित्सक समुदाय में भी चर्चा का माहौल बन गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की स्थितियाँ स्पष्ट होंगी।