logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

बारिश और धुंध ने उपराजधानी में बढ़ाई ठंड, अधिकतम तापमान गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


नागपुर: उपराजधानी में सुबह हुई बेमौसम बारिश ने तापमान में बड़ी गिरावट हुई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं विदर्भ की बात करें तो सबसे ठंडा जिला अकोला रहा, जहां का तापमान 21 डिग्री रहा। 

रविवार शाम से ही विदर्भ के तमाम जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हुई। रविवार से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रहा। नागपुर शहर के आसमान को सुबह से ही बादलों ने घेरा हुआ था। वहीं नौ बजते-बजते बारिश शुरू हो गई। शहर सहित जिले के कई हिस्सों में तेज और धीमी बारिश हुई। 

 शहर में हुई बारिश से तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान में सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 18 .2 डिग्री सेलिस्यास रहा। 

बेमौसम बारिश ने विदर्भ के अन्य जिलों में भी ठंडी और सर्दी का अहसास होने लगा है। बेमौसम बारिश की दस्तक से सभी जिलों के अधिकतम तापमान तापमान में खासी गिरावट दर्ज हुई है. सबसे अधिक गिरावट अकोला में देखने को मिली। यहाँ बीते 24 घण्टे में दिन का पारा 10.9 डिग्री तक लुढ़क कर 21 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया. अकोला के बाद वाशिम का पारा भी 9.6 डिग्री से गिरकर 23.4 डिग्री दर्ज किया गया.

इसके बाद अमरावती 9.2 डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री, यवतमाल में 8 डिग्री गिरकर 23. 5 डिग्री,  गडचिरोली 7 डिग्री गिरकर 24 डिग्री, वर्धा 6.2 डिग्री गिरकर 23. 8 डिग्री, नागपुर 5.6 डिग्री गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस, चंद्रपुर 4.6 डिग्री लुढकर 25. 6 डिग्री सेल्सियस, और गोंदिया में दिन तापमान का 4.4 डिग्री गिरकर 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके आलावा सभी जिलों में न्यूनतम तापमान भी गिरकर औसतन 15 से 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है.  

सोमवार को विदर्भ का तापमान:

जिला 24 घंटे में इतना गिरा पारा
अधिकतम तापमान


 अकोला10.9 डिग्री 
21 डिग्री
अमरावती  
 9.2 डिग्री 
21 डिग्री
यवतमाल
8 डिग्री 
23. 5 डिग्री
गडचिरोली
 7 डिग्री 
24 डिग्री
वर्धा  
6.2 डिग्री 
23. 8 डिग्री
नागपुर
5.6 डिग्री
24.2 डिग्री
चंद्रपुर 
4.6 डिग्री
25. 6 डिग्री
गोंदिया  
 4.4 डिग्री 
25.2 डिग्री
बुलढाणा 
0. 2 डिग्री 
30.4 डिग्री
यह भी पढ़ें: