logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ram Navami 2024: जय श्री राम के नारे से गूंजा शहर, सुबह से मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़


नागपुर: नागपुर सहित पूरा देश आज बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्मदिन यानी रामनवमी मना रहा है। शहर के तमाम राम मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है। रामनगर और पोद्दारेश्वर राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज रहा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के बाद यह पहली रामनवमी है, जिसको लेकर भक्तो में बड़ा उत्साह है। 

हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ है। राम नवमी का पर्व चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन होता है। राम नवमी के साथ ही चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाता है। 

रामनगर और पोद्दारेश्वर मंदिर से निकलेगी झांकी

रामनवमी के मौके पर शहर के दोनों प्रमुख राम मंदिरों से भव्य झांकी निकाली जाती है। हर बार की तरह इस बार भी यह झांकी निकाली जाएगी। जिसको लेकर दोनों मंदिर प्रशासन द्वारा पुरी तैयारी कर ली गई है। इस बार रामनवमी आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव के बीच आई है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

शहर हुआ राम और भगवा मय 

इस बार की रामनवमी बेहद खास यह। बीते 500 साल में यह पहला मौका है जब राजा राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान है। एक तरफ़ जहां मंदिरों में भक्तों की भीड़ है, वहीं दूसरी तरफ रामनवमी के लेकर शहर को सजा दिया गया है। नागपुर शहर के सभी छोटे और बड़े चौराहों को भगवा रंग से रंग दिया गया है। कई क्षेत्रों में सुंदर लाइटिंग भी की गई है।