logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार


नागपुर: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बीच फंसे नागपुर के नागरिकों को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नेपाल में फंसे 102 श्रद्धालु अब सुरक्षित नागपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। शनिवार सुबह 7:36 बजे सभी श्रद्धालु पटना जंक्शन से ट्रेन के जरिए नागपुर के लिए रवाना हुए, जो रविवार तड़के करीब 4:30 बजे नागपुर पहुंचेंगे। 

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के कारण फंसे नागपुर के श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी शुरू हो गई है। नेपाल में फंसे सभी 100 श्रद्धालु अब पटना से नागपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। आज सुबह 07:36 बजे ट्रेन क्रमांक 17609 से सभी श्रद्धालुओं ने नागपुर की ओर अपनी यात्रा शुरू की। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक और श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों पर फंस गए थे। इनमें महाराष्ट्र के भी कई श्रद्धालु शामिल थे।

नागपुर के नागरिकों के फंसे होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके परिवारों में चिंता का माहौल था और लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की जा रही थी। इस बीच राज्य सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय ने संबंधित प्रशासन एवं अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा। श्रद्धालुओं को सुरक्षित नेपाल से निकालकर भारत लाने और इसके बाद पटना से नागपुर पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अब सभी 100 श्रद्धालु ट्रेन से नागपुर की ओर रवाना हो चुके हैं।

इससे पहले नागपुर के इंदिरा पांडे, सुलोचना खापरे, दीपक पांडे और वर्षा उपाध्याय समेत चार यात्री सुरक्षित नागपुर पहुंच चुके हैं। राज्य सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार निगरानी और समन्वय किया जा रहा है। ट्रेन में सवार नागपुर ;लौटते सभी नागरिकों के चहरे पर राहत नजर आई. इस दौरान सभी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित महाराष्ट्र प्रशासन को धन्यवाद किया।