logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Shikshak Election 2023: सीपीआई ने महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी सुधाकर अड़बाले को दिया समर्थन


नागपुर: शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। 30 जनवरी को चुनाव के लाइट मतदान किया जाएगा। प्रचार समाप्त होने के कुछ घंटे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के उम्मीदवार सुधाकर आडबाले को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ भाकपा में पुरानी पेंशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। 

जारी किए पत्र में सीपीआई ने कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से देश के दलित-आदिवासी-बहुजन मेहनतकश समुदाय के छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने का प्रयास शुरू कर दिया है. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2004 में पुरानी पेंशन योजना को खत्म कर दिया था। धीरे-धीरे राज्य सरकारों ने पेंशन योजना को खत्म करना शुरू कर दिया।”

फडणवीस के बयान का कोई मतलब नहीं

पत्र में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि, पुरानी पेंशन हमारे सिवा और कोई लागू नहीं कर सकता। इस पर हमला बोलते हुए सीपीआई ने कहा, "देश में जब पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की मांग उठी तो कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने फिर से पुरानी पेंशन योजना शुरू कर दी है। लेकिन एक भी भाजपा शासित राज्य ने पुरानी पेंशन योजना शुरू नहीं की है। इसलिए फडणवीस के बयान का कोई मतलब नहीं है।