logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

आरटीआई से हासिल जानकारी में चौकाने वाला ख़ुलासा,देश में बैंकों के साथ 39 हजार 698 करोड़ की धोखाधड़ी


नागपुर:देश में बैंकों के साथ धोखाधड़ी के कई मामले सामने आये है.लेकिन आश्चर्य की बात तो ये है कि देश में अलग अलग बैंकों से 5 या 10 करोड़ नहीं बल्कि  39 हजार 698 करोड़ रुपये को धोखाधड़ी हुई है। इस बात का खुलासा आरटीआई के तहत आरबीआई के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हुआ है।  
 
देश भर के सरकारी बैंकों, निजी बैंकों और वित्तीय संस्थानों  से 2022 में 39,698 करोड़ रुपये  की धोखाधड़ी हुई है  नागपुर के आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर ने सूचना के अधिकार के तहत आरबीआई से जानकारी मांगी थी , जिसमे ये बात सामने आई है की जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच इन बैंकों में धोखाधड़ी के 64 हजार 856 मामले सामने आए हैं.जिसमें बैंकों से 39 हजार 698 करोड़ रुपये की  धोखाधड़ी हुई है।  
 
खास बात तो ये है कि इसमें सबसे अधिक कोटक महिंद्रा बैंक में 18 हजार करोड़ रूपये की धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं. जबकि स्टेट बँक ऑफ इंडिया में भी  5 हजार 527  रुपये की धोखाधड़ी हुई है।  

सबसे ज्यादा  धोखाधड़ी के शिकार टॉप 5 बैंक 
# भारतीय स्टेट बैंक -- 5,527 करोड़ रु
# आईडीबीआई बैंक--4,461 करोड़ रु
# पंजाब नेशनल बैंक-- 4,293 करोड़ रु
# बैंक ऑफ बड़ौदा--3077 करोड़ रु
# यूनियन बैंक--3064 करोड़ रु

एटीएम कार्ड, ऑनलाइन, क्रेडिट कार्ड के जरिए बैंकों से ठगी हुई है साथ ही बैंक कर्मचारियों की  मिलीभगत से भी कई तरह की धोखाधड़ी सामने आई है. बैंक कर्मचारियों के  मिलीभगत के 380 मामले हैं जिनके जरिए विभिन्न बैंकों  से 354 करोड़ रुपये की  धोखाधड़ी हुई है। धोखाधड़ी के मामले से बचने के लिए बैंकिंग वित्तीय प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की जरूरत है. इसके साथ ही ग्राहकों को भी शिक्षित करने की जरूरत है।