logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीताबर्डी अतिक्रमण: फेरीवाले और मनपा कर्मचारियों के बीच तू-तू मैं-मैं


नागपुर: उपराजधानी में अतिक्रमण की समस्या नासूर बनती जा रही है। शहर का कोई भी क्षेत्र इस समस्या से बचा नहीं है। एक तरफ जहां नागपुर महानगर पालिका का अतिक्रमण निर्मूलन विभाग कार्रवाई करता है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों के जाने के बाद दोबारा आकर सड़क पर दूकान लगा लेते हैं। कार्रवाई के दौरान कई बार मनपा अधिकारियों और फेरीवालों के बीच विवाद भी हो जाता है। ऐसा ही दृश्य सोमवार को दिखाई दिया। जहां अतिक्रमण को हटाने पहुंची टीम का फेरीवालों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई। 

सीताबर्डी शहर के व्यवस्था क्षेत्र होने के साथ साथ प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। एक तरफ यहाँ बड़ी संख्या में व्यापारिक केंद्र है। वहीं बड़ी संख्या में मॉल और ब्रांड की दुकाने भी मौजूद है। हालांकि, बाजार क्षेत्र होने के यहाँ अतिक्रमण भी बड़ी समस्या है। सुबह होते ही बड़ी संख्या में रेडी पटरी वाले सड़क पर कब्ज़ा कर अपनी-अपनी दूकान लगा लेते हैं। जिसके कारण नागरिकों को चलने में दी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

इसी को देखते हुए सोमवार को मनपा की अतिक्रमण निर्मूलन विभाग का दस्ता सीताबर्डी क्षेत्र में पहुंचा। दस्ते को आते देख वहां मौजूद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी ने अपना सामना समेटना शुरू किया। हालांकि, दूसरी तरफ मनपा कराचारियों ने अतिक्रमण हटाना और सड़क रखे सामान को जब्त करने का काम शुरू किया। कार्रवाई होते देख बड़ी संख्या में रेडी पटरीवाले वहां जमा हो गए और मनपा कर्मचारियों से विवाद करने लगे। इस दौरान अधिकारीयों और अतिक्रमण करने वालो के बीच तूतू मैमै भी हुई। जिसके कारण थोड़ी देर के लिए परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। 

बिना कार्रवाई वापस लौटी टीम 

मनपा की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची तो वह बिना सुरक्षा के पहुंची थी। उस दौरान पुलिस का कोई अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। वहीं परिसर में तनाव होते देख टीम बिना कार्रवाई वापस लौट गई। हालांकि, दोपहर तीन बजे टीम पूरी सुरक्षा के साथ वापस कार्रवाई करने लौटने की बात कही गई है।