logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बच्चे ने नायलॉन मांजे का किया इस्तेमाल, माता-पिता को भरना होगा 50,000 का जुर्माना!


नागपुर: मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने नायलॉन मांजा के अलग-अलग मामलों की सुनवाई के दौरान सवाल उठाया है कि समय-समय पर दिए गए आदेशों के बावजूद इसे नहीं रोका जाता है, तो मांजा इस्तेमाल करने वाले बच्चों के माता-पिता, बेचने वालों और संबंधित पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए और जुर्माना क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए। उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि अगर संबंधित पक्षों को इस निर्णय के विरुद्ध कुछ कहना है, तो वे 5 जनवरी को होने वाली सुनवाई में कोर्ट के सामने अपनी बात पेश करें।

नायलॉन मांजा को लेकर नागपुर हाई कोर्ट बेंच में दायर याचिका की सुनवाई में कई सवाल उठाए गए। कोर्ट ने कहा है कि इस बारे में मांजा बेचने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इसके साथ ही, न्यायाधीश अनिल किलोर और रजनीश व्यास ने सवाल उठाया कि अगर कोई नाबालिग नायलॉन मांजा से पतंग उड़ाता हुआ पाया जाता है, तो उसके माता-पिता को कोर्ट में 50,000 रुपये का जुर्माना जमा करने का निर्देश क्यों नहीं दिया जाना चाहिए? 

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सवाल उठाया कि अगर कोई वयस्क नायलॉन मांजे से पतंग उड़ाता हुआ पाया जाता है, तो उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना क्यों न लगाया जाए और जिस विक्रेता के पास बेचने के लिए यह मांजा पाया जाता है, उसे हर नियम तोड़ने पर ढाई लाख रुपये का जुर्माना जमा करने का आदेश क्यों न दिया जाए? कोर्ट ने यह भी साफ किया इस बारे में अगली सुनवाई 5 जनवरी को तय की गई है और जो कार्रवाई के खिलाफ कुछ कहना है, वे खुद कोर्ट में पेश हों और अपनी बात रखें।

कोर्ट ने कहा है कि अगर इस सुनवाई के दौरान कोई भी पेश नहीं होता है और अपनी बात नहीं रखता है, तो यह मान लिया जाएगा कि इस प्रस्ताव पर किसी को कोई एतराज़ नहीं है। इस बारे में कोर्ट ने सभी जिला अधिकारियों को जनता में बड़े पैमाने पर जागरूकता फैलाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करने का भी आदेश दिया है।