logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

उपराजधानी में ठंड कायम, तापमान में मामूली बढ़ोतरी, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में मौसम में भले ही मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई हो, लेकिन ठंड का असर अब भी कायम है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के समय सर्दी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।

उपराजधानी नागपुर के मौसम में बीते 24 घंटों के दौरान हल्का बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। गुरुवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा।

सुबह के समय ठंडी हवाओं और हल्की धुंध के कारण सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए और स्कूल जाने वाले बच्चों तथा दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त इंतजाम करते देखा गया।

दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही तापमान में फिर गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की तीव्रता में कमी आई है, इसी वजह से तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

देखें वीडियो: