logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मौसम विभाग ने विदर्भ के कुछ इलाकों में 7 और 8 दिसंबर को शीतलहर की जारी की चेतावनी


नागपुर: मौसम विभाग ने विदर्भ के कुछ इलाकों में 7 और 8 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जो बीच के ट्रोपोस्फेरिक पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, वह उत्तर में चल रहा है। इसी के चलते शीतलहर जैसी स्थिति बानी हुई है और विदर्भ के कई हिस्सों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में हलकी गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से (5.1 डिग्री सेल्सियस) काफी नीचे रहा। वहीं, क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की जानकारी दी है। 

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 24 घंटे के बाद अगले दिनों में विदर्भ में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अगले 7 दिनों में इस इलाके में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसी के साथ शनिवार 6 दिसंबर को नागपुर शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।