logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नवंबर का महीना शुरू, लेकिन शहर में ठंड गायब; न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज


नागपुर: नवंबर का महीना शुरू हो गया है, लेकिन नागपुर सहित तमाम विदर्भ से ठंड गायब है। न्यूनतम सहित अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जारही है। मौसम विभाग के जारी अकड़े के अनुसार, बुधवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामन्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है। विभाग की माने तो पूरे महीने में इसी तरह का तापमान रहने का अनुमान है। 

अक्टूबर महीने के मध्य से देश में ठंड का दौर शुरू हो जाता है। वहीं नवम्बर महीने में ठण्ड अपने पूरी रंगत में आ जाता है। लेकिन इस बार ठंड थोड़ी देर से आने वाली है। उत्तर भारत में बर्फ़बारी का माहौल शुरू हो गया है, लेकिन मैदानी इलाको से ठंड उस प्रकार नहीं पड़ रही जैसे नवंबर महीने में पढ़ती है। 

विदर्भ के तमाम जिलों की यही स्थिति 

नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों में यही स्थिति बनी हुई है। दिन में जहां गर्मी लगती है, वहीं रात में ठंड का अहसास होता है। कई जिलों में तापमान तो सामन्य से ज्यादा हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को यवतमाल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नागपुर 18.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

इस महीने ऐसा ही रहेगा तापमान 

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे महीने में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। कम दवाब का क्षेत्र नहीं बनने के कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। वहीं आने वाले दिनों में न बारिश होगी और न की कोई ऐसी स्थिति बन रही जिससे ठण्ड बढे। विभाग की माने तो नवम्बर महीने में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान सामन्य से एक दो डिग्री निचे चल रहा है। 

देखें बुधवार को शहर का तापमान:


जिला 

मंगलवार अधिकतम तापमान 

बुधवार न्यूनतम तापमान 


अकोला 33.618.1
अमरावती 32.218.3
बुलढाणा 3217.4
चंद्रपुर 30.818
गडचिरोली 32.216.4
गोंदिया31.617.4
नागपुर 31.218.9
वर्धा 31.518.4
वाशिम 32.616.4
यवतमाल 32.215.5