logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग के दीदार का इंतज़ार ख़त्म,11 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को नागपुर आयेंगे। उनके इस दौरे को लेकर अब तक सरकार और प्रशासन द्वारा आधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इस संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर है.पीएम के इस बहुप्रतीक्षित दौरे के तहत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जायेगा। नागपुर से मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन की तिथियाँ बीते समय में कई बार बदली गयी है लेकिन अब नागपुर से शिर्डी के बीच यह महामार्ग शुरू हो जायेगा ऐसी प्रबल संभावना है. महामार्ग के उद्घाटन के लिए वायफल नाके पर सभा स्थल बनाये जाने का काम शुरू हो गया है.यहाँ काम करने वाले इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के मुताबिक भव्य सभास्थल समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन के लिए तैयार किया जायेगा। 50 बाय 125 मीटर का पंडाल तैयार किया जा रहा जिसमे 10 हजार लोगो के बैठने की क्षमता होगी।इसके साथ ही महा मेट्रो द्वारा भी तैयारियां शुरू किये जाने की जानकारी है.मेट्रो से अधिकारियों के मुताबिक अब तक उन्हें पीएम के दौरे की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है लेकिन महा मेट्रो खुद चाहती है की पीएम दूसरे चरण की परियोजना का उद्घाटन करें क्यूंकि काम पूरा हो चुका है और पीएम के समय मिलने का इंतज़ार मेट्रो द्वारा किया जा रहा है.मेट्रो के उद्घाटन के तहत पीएम के एयरपोर्ट साऊथ स्टेशन से कस्तूरचंद पार्क स्टेशन तक मेट्रो में सवारी किये जाने की भी संभावना है.