logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वैशाली नगर में सिलेंडर लीक होने से तीन घरों में लगी आग, सब कुछ जलकर खाक


नागपुर: शहर के वैशाली नगर परिसर में गुरुवार की शाम सिलेंडर लीक होने के कारण तीन घरों में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली की दमकल विभाग के हरकत में आने से पहले ही तीनों घर पूरी तरह चपेट में आ गए थे. काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीनों घर स्वाह हो चुके थे. वैशालीनगर के एनआईटी ग्राउंड के समीप महर्षी दयानंदनगर में डागा प्रसाद धकाते, लतेल प्रसाद धकाते और शीतल प्रसाद धकाते का मकान है. 

तीनों परिवार एक-दूसरे से सटे पुराने मकान में अलग-अलग रहते है. शाम 6.50 बजे के दौरान डागा धकाते के घर पर सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई. अधिक प्रेशर की वजह से रेग्युलेटर उखड़ गया और गैस फैलने के कारण आग का गुबारा उठा. तीनों घर आग की चपेट में आ गए. 

स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी दमकल और पुलिस विभाग को दी. सुगतनगर फायर स्टेशन के अधिकारी सुनील डोकरे 2 वाहन और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहूंचे. आग बढ़ती जा रही थी. इसीलिए सिविल और गंजीपेठ फायर स्टेशन से भी 2 वाहन बुलाए गए. 

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. डोकरे ने बताया कि मकान काफी पुराना और लकड़ों से बना हुआ था. इसीलिए आग बहुत तेजी से फैली. तीनों घरों का टीवी, फ्रिज, फर्निचर, दस्तावेज और जेवरात जलने की जानकारी मिली है. तुरंत एक्शन लेने से आस-पास के अन्य मकानों में आग नहीं पहूंची.

देखें वीडियो: