logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वर्धा के श्रीकांत पांडे के अंगदान से मिला तीन लोगों को जीवनदान


नागपुर: वर्धा जिले के गाँधी नगर के रहने वाले 47 वर्षीय श्रीकांत पांडे के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिला है. उनके परिवार के इस सराहनीय निर्णय से तीन लोगों के परिवारों का जीवन खिल उठा है।    

श्रीकांत पांडे वर्धा में एक प्राइवेट नौकरी करते थे. एक दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह फर्श पर गिर गए जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। श्रीकांत को परिजनों द्वारा तत्काल आचार्य विनोबा भावे ग्रामीण अस्पताल, सावंगी (मेघे), वर्धा में भर्ती कराया गया। उपचार के प्रयासों के बाद भी उनके मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव हो रहा था। उनकी हालत न्यूरोलॉजिकल रूप से बिगड़ गई और जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।   

डॉ विट्ठल शिंदे ने परिवार को अंगदान के लिए सलाह दी। जिसके बाद विचार विमर्श कर परिवार ने अंगदान के लिए सहमति दे दी। परिवार ने श्रीकांत के लीवर, दो किडनी और एक आंख दान करने पर सहमति जताई। इसकी जानकारी डिविजनल ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन सेंटर, नागपुर को दी गई। जिसके बाद संभागीय प्रत्यारोपण समन्वय केंद्र के प्रत्यारोपण समन्वयक दिनेश मंडपे ने प्रतीक्षा सूची की जाँच की और अंगों का वितरण किया।