logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में हो रही मूसलाधार बारिश, रास्ते जलमग्न, तालाब हुए ओवरफ्लो


नागपुर: नागपुर में कल से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार जारी इस बारिश से शहर के विभिन्न इलाकों में पानी भर गया है। शहर के तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं और शहर स्थित मुख्य स्थान जलमग्न हो गए हैं।     

मध्यरात्रि के बाद से लगातार हो रही इस मूसलाधार बारिश ने शहर में जबरदस्त  कहर बरपाया है। नागपुर में शनिवार सुबह साढ़े ८ बजे तक ११६.५ mm  बारिश हुई है। आंकड़े और शहर के हालात बता रहे हैं कि पूरे विदर्भ में नागपुर में सबसे अधिक बारिश हुई है। 

अम्बाझरी ओवरफ्लो 
नागपुर में हुई अतिवृष्टि से शहर का अम्बाझरी तालाब ओवरफ्लो हो गया है। तालाब से इतना पानी बह रहा कि नाग नदी के साथ ही आस पास के इलाके में पूरा पानी भर गया है। सड़क पर भी पूरा पानी भरने से पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन आवाजाही रोक दी है।

गोरेवाड़ा तालाब 
जोरदार बारिश के बाद गोरेवाड़ा तालाब का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिसके बाद गोरेवाड़ा तालाब के गेट खोल दिए  गए है।