logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रक चालक हत्याकांड: पुलिस ने मामला सुलझाया, पैसे के लिए साथी ने ही की थी हत्या 


नागपुर: मौदा थाना अंतर्गत एक ट्रक ड्राइवर की हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पैसो की लालच में साथी ने ही ड्राइवर की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी इंद्र कुमार कालेश्वर चंद्रवशी (19, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) निवासी को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को इंद्र कुमार मौदा थाने में आया और शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि, वह और उसके साथी ट्रक चालक कार्तिक सदाराम चंद्रवशी (24) ने मौदा थाना अंतर्गत एक ढाबे के पास ट्रक खड़ा किया। इसके बाद दोनों पहले शराब पी और खाना खाया।  इसके बाद ट्रक चालक कार्तिक दोबारा शराब पीने के लिए उतर गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो उसके सिर पर चोट लगी थी और खून बह रहा था। इसके बाद कार्तिक ने ट्रक के केबिन से 20 हजार रुपये से भरा पर्स निकाला और सामने से गुजर रहे ट्रक में जा बैठा, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शिकायत के  मौदा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शुक्रवार को मिला खेत में मिला शव इसी बीच शुक्रवार को गौतम सूर्यभान डाबरशी अंबाड़ा देशमुख खेत पर गए थे। वहां हाईवे नंबर 53 से सटे खेत की दीवार से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिला। उन्होंने मौदा पुलिस को सूचना दी। उस सूचना के आधार पर युवक के भाई घसियाराम सदाराम चंद्रवंशी को फोन पर सूचना दी गई और शिकायतकर्ता आरोपी इंद्रकुमार चंद्रवंशी को साथ लाने को कहा। जब दोनों मौदा पहुंचे तो मृतक के भाई घसियाराम ने शव की पहचान की और कहा कि यह कार्तिक का है।

पूछताछ में कबूला हत्या करने की बात 

पुलिस को इंद्रकुमार पर शक था और उससे गहन पूछताछ के बाद उसने पैसे के लालच में कार्तिक की हत्या करने की बात कबूल की और हत्या के बाद कार्तिक के एटीएम से 44 हजार रुपये निकाल लिए. हत्या के बाद उसने स्वीकार किया कि उसने कार्तिक की जेब से 20 हजार रुपये निकाले थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।