logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हथियार के जख़ीरे के साथ दो कुख़्यात अपराधी गिरफ़्तार


नागपुर: नागपुर पुलिस ने शातिर अपराधियों के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में पिस्टल और गोला बारूद जब्त किया है.इस कार्रवाई के बाद कई संदिग्ध पुलिस की रडार पर हैं जबकि दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है.नागपुर की  पांचपावली पुलिस की टीम ने इन दोनों 2 शातिर आपराधियों को हथियारों के बड़े जखीरे के साथ पकड़ा है। 2 दिन पहले गिरफ़्तार आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर वारसेनगर में एक युवक को धमकाया था इसी सूचना पर पुलिस ने जाल इन दोनों आपराधियों को 2 माउजर, कारतूस और 7 तलवारों के साथ पकड़ा है।

पाचपावली पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले वारसे नगर परिसर में एक युवक पर आरोपी अभय हजारे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल दिखाते हुए धमकाया था। हालांकि इस मामले की कोई भी शिकायत तब पुलिस में नहीं हुई थी। पुलिस को इस मामले की गोपनीय जानकारी मिली थी जिसके बाद छापा मारकर शातिर अपराधी ठक्कर ग्राम निवासी शशांक समुद्रे को पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके घर की तलाशी लेने के बाद एक माउजर, 8 जिंदा कारतूस और सात तलवार  सहित चाकू जैसे घातक हथियार मिले। शशांक ने पूछताछ में बताया कि इन सभी हथियारों  को उसने अपने साथी अभय हजारे से लिया था, जिसके बाद पुलिस ने अभय हजारे को भी उसके घर बाला भाऊपेठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भी पुलिस ने एक माउजर बरामद किया है।
 
अभय हजारे कुख़्यात अपराधी है जो  एमपीडीए के तहत 24 सितंबर को ही जेल से छूट कर बाहर आया है। उसके बाद से ही वह परिसर में आपराधिक वारदातों में दोबारा लिप्त  हो गया था । उसके साथी शशांक समुद्रे पर भी इससे पहले आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पहले की ये दोनों अपराधी परिसर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे पाते पुलिस ने हथियारों के बड़े जखीरे के साथ उन्हें गिरफ्तार किया है। हालांकि यह हथियार अपराधियों ने किस काम के लिए कहां से लाए थे इसकी जांच की जा रही है।

फिलहाल नागपुर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार के मार्गदर्शन में ऑपरेशन सर्च शुरू किया है। इसके तहत रविवार रात पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश जायभाय व हवलदार विजय यादव, पुलिस आरक्षक अमित सातपुते, प्रकाश राजपल्लीवार, नितिन वर्मा, पवन भटकर, अंकुश राठोड, वासुदेव जयपुरकर, गणेश ठाकरे, राजू श्रीवास, शाहनवाज मिर्जा ठक्कर ग्राम में रात्रि गश्त पर थे.इसी दौरान पुलिस ने इन आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ़्तार किया है.