logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: क्रिकेट सट्टा खेलने वाले दो पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित


नागपुर: शहर के कुख्यात सुमित ठाकुर गैंग के पास क्रिकेट सट्टे खेल कई पुलिसकर्मी भी कंगाल हो चुके हैं. सुमित के साथी लाला पांडे और कमलेश यादव के क्रिकेट सट्टे में रुपए गंवाने वाले दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप है. सुमित ठाकुर गैंग की पुलिस में पैठ को देखते हुए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर सुमित से जुड़े 12 अपराधियों के घर पर दबिश देकर तलाशी ली गई.

सुमित ठाकुर गैंग के खिलाफ मकोका की कार्रवाई की गई है. सुमित ने साथियों की मदद से 16 अक्तूबर को जरीपटका में कमल नाईक और उसके साथियों को पिस्तौल की नोंक पर अगवा करके लूटपाट की थी. यह मामला दर्ज होने के बाद कमल को धमकी देकर अदालत में फर्जी शपथ पत्र पेश करने के लिए मजबूर किया था. इसके बाद पुलिस ने सुमित ठाकुर गैंग के खिलाफ मकोका की कार्रवाई की थी. 

अपहरण के प्रकरण में सुमित के साथी उजैर उर्फ उज्जी और आबिद को गिरफ्तार किया गया है. सुमित और उसके दूसरे साथी फरार हैं. सुमित साथियों की मदद से क्रिकेट सट्टेबाजी भी करता था. इस दिशा में जांच करने पर ट्रैफिक ब्रांच में तैनात कर्मचारी उमेश आचरेकर और सुभाष सार्वे के सुमित के साथी लाला पांडे और कमलेश उर्फ कम्मू यादव के पास क्रिकेट सट्टेबाजी किए जाने का पता चला. दोनों पुलिस वालों ने डेढ़ लाख रुपए से अधिक की राशि गंवाई है. इसकी पुष्टि होते ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है.