logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सावनेर में अनोखा रक्षाबंधन: विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने दिव्यांग बहनों से बंधवाई राखी, 1-1 लाख की एफडी और फिजियोथेरेपी का खर्च उठाने की घोषणा


नागपुर: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सावनेर में एक भावुक और प्रेरणादायी अंदाज में मनाया गया। सावनेर के विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने अपने विधानसभा क्षेत्र की दिव्यांग बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार अत्यंत आत्मीयता से मनाया। इस दौरान दिव्यांग बहनों—खुशी और नावीन्या ने डॉ. देशमुख की कलाई पर राखी बांधी और उनकी आरती उतारकर दीर्घायु की कामना की।

भविष्य की सुरक्षा: 1-1 लाख रुपये की एफडी
इस अवसर को महज रस्म या औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने दोनों बहनों के परिवार की आर्थिक स्थिति, दैनिक परेशानियों और स्वास्थ्य जरूरतों का विस्तार से जायजा लिया। खुशी और नावीन्या के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी ओर से दोनों बहनों के नाम एक-एक लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने का ऐलान किया। यह राशि भविष्य में उनकी पढ़ाई, स्वावलंबन और आकस्मिक जरूरतों में मददगार साबित होगी।

फिजियोथेरेपी का खर्च और पक्के मकान का वादा
दिव्यांग बहनों के निरंतर उपचार के लिए जरूरी फिजियोथेरेपी का पूरा खर्च खुद उठाने का फैसला भी विधायक देशमुख ने मौके पर ही किया। इसके साथ ही, परिवार को पक्के मकान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन की 'घरकुल योजना' का लाभ दिलाने हेतु संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डॉ. देशमुख ने आश्वस्त किया कि दिव्यांग बहनों को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाया जाएगा।

देशमुख ने कहा, "रक्षाबंधन केवल धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहन के जीवनभर की सुरक्षा, सम्मान और खुशियों की जिम्मेदारी लेने का पावन दिन है। रक्षाबंधन पर बहन को दिया गया वचन सबसे बड़ा होता है और इसे आजीवन निभाना ही मेरा संकल्प है।"