logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उर्स मेला: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, मुंबई-नागपुर और नागपुर-नासिक के बीच चलेंगी 4 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें


नागपुर: आगामी उर्स मेले के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेल (Central Railway) ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से नागपुर और नागपुर से नासिक रोड के बीच 4 अनारक्षित (Unreserved) विशेष रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है।

इन स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है:

1. मुंबई (CSMT) – नागपुर अनारक्षित स्पेशल (2 फेरे)

  • गाड़ी संख्या 01021: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से दिनांक 11.07.2026 को रात 00:30 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 15:45 बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01022: नागपुर से दिनांक 12.07.2026 को रात 21:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 13:50 बजे मुंबई (CSMT) पहुंचेगी।
  • प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन यात्रा के दौरान दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बडनेरा, धामणगांव और वर्धा स्टेशनों पर रुकेगी।

2. नागपुर – नासिक रोड अनारक्षित स्पेशल (2 फेरे)

  • गाड़ी संख्या 01203: नागपुर से दिनांक 12.07.2026 को शाम 18:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:30 बजे नासिक रोड पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01204: नासिक रोड से दिनांक 13.07.2026 को सुबह 07:50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 20:00 बजे नागपुर पहुंचेगी।
  • प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन अजनी, सेवाग्राम, वर्धा, पुलगांव, धामणगांव, चांदूर, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगांव और मनमाड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

ट्रेन की संरचना (Coach Composition):

इन दोनों विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए 16 सामान्य द्वितीय श्रेणी (General Second Class) कोच और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी-सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल रहेंगे। ये सभी कोच अनारक्षित रहेंगे, जिससे आम यात्री बिना पूर्व आरक्षण के यात्रा कर सकेंगे।