logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

आने वाले दिनों में विदर्भ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, भंडारा 10 तो गोंदिया 10.2 डिग्री के साथ रहे सबसे ठंडे जिले


नागपुर: दिसंबर की दस्तक के साथ ही विदर्भ में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले तीन दिनों से नागपुर सहित पूरे विदर्भ के तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिससे सुबह और रात की ठिठुरन और बढ़ गई है। गुरुवार को भंडारा 10 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि उपराजधानी नागपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर भर विदर्भ में ठंड का प्रकोप तेज़ रहने वाला है और आने वाले दिनों में पारा और नीचे जाने की संभावना है।

विदर्भ में तापमान लगातार गिरता जा रहा है और सर्दी का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को भंडारा जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पूरे विदर्भ में सबसे कम रहा। वहीं उपराजधानी नागपुर भी 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी तापमान:  

  • अकोला: 13.8°C
  • अमरावती: 13.0°C
  • भंडारा: 10.0°C
  • बुलढाणा: 14.4°C
  • ब्रह्मपुरी: 13.4°C
  • गड़चिरोली: 13.4°C
  • गोंदिया: 10.2°C
  • नागपुर: 11.0°C
  • वर्धा: 12.4°C
  • यवतमाल: 12.0°C

मौसम विभाग के अनुसार  दिसंबर का महीना विदर्भ में कड़ाके की ठंड लेकर आएगा। उत्तर भारत से तेज़ रफ्तार में आ रही बर्फीली हवाओं के कारण आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने की आशंका है।