logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोराड़ी मंदिर का वीवीआईपी गेट गिरा, कोई जनहानि नहीं, बड़ी दुर्घटना होने से टली


नागपुर: नागपुर शहर के करोडी परिसर में स्थित प्रसिद्ध में वीवीआईपी लोगों के लिए बनाया गया गेट ढह गया। गेट के ढहने से एक पुलिसकर्मी के दोपहिया वाहन को हानि पहुंची। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल प्रशासन की ओर से मलबे को साफ किया जा रहा है।     

आज यानी शुक्रवार को यहां कोराडी में तेज हवाओं के कारण कोराडी मंदिर का एक वीवीआईपी गेट गिर गया। लकड़ी का गेट, नवरात्रि उत्सव के दौरान विशेष भक्तों की सुविधा के लिए बनाया गया था, तेज झोंकों के कारण यह धराशायी हो गया। हालांकि, गेट गिरने से एक पुलिसकर्मी की बाइक को हानि पहुंची है। सौभाग्य से इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। 

यह घटना शुक्रवार को दोपहर के समय हुई। इस बाद से मंदिर प्रशासन भी सतर्क हो गया है कि यदि यह घटना शाम के समय या रात में होती तो संभावित रूप से दुखद परिणाम हो सकता था। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन रास्ता साफ करने और स्थिति का आकलन करने के लिए काम कर रहे हैं।