logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बांग्लादेश के इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने से नागपुर के किसान क्यूँ परेशान हुए


नागपुर: संतरा फल का एक ही पर्याय है "नागपुर" और विदर्भ मौजूदा समय में संतरे का उत्पादन देश में कई जगहों के साथ विश्व भर में हो रहा है.चमकीले छिलके वाले संतरों के उत्पादन के लिए अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को स्टेट प्रसिद्ध है लेकिन प्राकृतिक गुणधर्म से रसे नागपुर और विदर्भ के संतरे की बात ही कुछ अलग है.नागपुर के संतरे का सबसे अधिक आयात पड़ोसी देश बांग्लादेश में होता है.लेकिन इन दिनों आयात में भारी गिरावट आ चुकी है जिसका सीधा असर संतरे का उत्पादन करने वाले नागपुर के किसानों को हो रहा है.आयात के गिरावट की एकमात्र वजह बांग्लादेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई इम्पोर्ट ड्यूटी है.आज के समय में बांग्लादेश सरकार एक किलों संतरे जिसका दाम नागपुर में 25 से 30 रूपए किलों होगा उसके लिए प्रत्येक किलों पर 63 रूपए इम्पोर्ट ड्यूटी ले रही है.इम्पोर्ट ड्यूटी के बढ़ने का सीधा असर है की बांग्लादेश में संतरे के दाम बढ़ गए है.जिस वजह से ख़रीदी में कमी आयी है नतीजा पहले जहां नागपुर से 200 से 300 ट्रक प्रति दिन नागपुरी संतरे लेकर बांग्लादेश जाते थे वो अब 15 से 20 ट्रक पर आ गया है.आयात गिरने की वजह से किसानों को अपना माल मज़बूरी में स्थानीय बाजार में बेचना पड़ रहा है.जहां अच्छा दाम नहीं मिल रहा है.जानकारों के मुताबिक एक किलो संतरे के उत्पादन के पीछे किसान को 30 रूपए का खर्च ही आ जाता है जबकि वो 35 रूपए प्रति किलों अपने द्वारा उत्पादित माल को बेचने के लिए मजबूर है.
नागपुरी संतरे का बांग्लादेश में निर्यात किये जाने का काम सरकार की संस्था महा ऑरेंज के माध्यम से होता है.आयात किये जाने वाले संतरे की ग्रेडिंग और कोडिंग का काम यही संस्था करती है.महा ऑरेंज के कार्यकारी निदेशक श्रीधर ठाकरे ने बताया की बांग्लादेश सरकार द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही इम्पोर्ट ड्यूटी का सीधा असर निर्यात पर पड़ रहा है.उनका कहना है की बांग्लादेशी सरकार ने लगातार साल दर साल इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ाया है.नागपुर का संतरा पाचन शक्ति बढ़ाने में मदतगार है यह इसका विशेष गुणधर्म है.बांग्लादेश में मांसाहारी खाना ज्यादा खाया जाता है इसलिए नागपुरी संतरे की डिमांड अधिक है.फ़िलहाल आयात भले ही कम हो गया हो लेकिन श्रीधर का मानना है की डिमांड अब भी काफी है अगर वहां की सरकार इम्पोर्ट ड्यूटी को कम कर दे तो स्थिति पहले जैसी हो जायेगी। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है.उन्होंने यह भी बताया की नागपुर से इम्पोर्ट हुए संतरे के लिए किसानों को 48 हजार टन तक का दाम मिला है.
नागपुर के किसानों की इस तकलीफ को समझते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बांग्लादेश की पीएम और वाणिज्य मंत्री को पत्र लिखकर संतरे पर लगाई गई इम्पोर्ट ड्यूटी को कम करने की मांग की है लेकिन इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है.
 
बांग्लादेश इन दिनों अर्थव्यवस्था के ख़राब दौर से गुजर रहा है इसलिए उसने अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए आयात होने वाली लगभग हर वस्तु पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है.ऐसा उसने संतरे के साथ भी किया है जिसका सीधा असर नागपुर के संतरा उत्पादक किसानों पर पड़ा है.विदर्भ के वरूड़,मोर्शी,परतवाडा,अचलपूर, काटोल, चांदुर बाजार, कलमेश्वर,नरखेड जैसे इलाके में उत्पादित होने वाला 35 प्रतिशत माल बांग्लादेश जाता है.