logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

वर्धमान नगर पुल पर कैरियर ट्रक से कंटेनर गिरा; यातायात हुआ ठप, कोई जनहानि नहीं


नागपुर: नागपुर शहर के वर्धमान नगर पुल के नीचे शनिवार,  को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक कैरियर ट्रक से अचानक कंटेनर सड़क किनारे गिर गया। घटना के समय वहां भारी यातायात था, लेकिन समय रहते वाहनों के चालकों ने नियंत्रण रखते हुए टक्कर से बचाव किया।

इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। कंटेनर के गिरने से पुल के नीचे से निकलने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।  

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करते हुए वाहन चालकों को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया। साथ ही कंटेनर को हटाने का कार्य शुरू किया गया ताकि जल्द से जल्द सड़क को सामान्य किया जा सके।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर ठीक से लॉक न होने के कारण ट्रक से अलग होकर गिरा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और वाहन मालिक से सुरक्षा अनुपालन संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।