logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: डिगडोह में विधवा महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत डिगडोह स्थित राजगृह परिसर में रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक महिला संगीता युवराज गुंडारे बताई जा रही है। आर्थिक तंगी के चलते महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा है फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतके महिला डिग्डोह निवासी संगीता युवराज गुंडारे के पति की तीन महीने पहले ही किसी बीमारी की बजह से मौत हो गई थी। संगीता अपनी सास और बेटे के साथ रहती थीं। दोपहर को बेटा और सास सब्जी बेचने बाजार चले गए।तब वह घर पर अकेली थी, उसी दौरान उसने नायलॉन की रस्सी से पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने खिड़की से उसका शव देखा।  जिसके बाद इसकी जानकारी उसके बेटे शुभम को दी गई। बाद में इस घटना की जानकारी एमआईडीसी पुलिस को दी गई।  

घटना की जानकारी मिलते ही एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि यह महिला एक गट चलाती थी। कई महिलाओं ने उसके पास अपने पैसे जमा करवाए थे और बदले में उन्हें ब्याज दिया जाता था।। चर्चा है कि कई महिलाओं की जमा राशि पर ब्याज नहीं मिला था जिसके चलते ही संगीता आर्थिक रूप से परेशान थी। और इसी के चलते उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा है।