logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शीतकालीन सत्र: किसे मिलेगा शिवसेना का कार्यालय, सत्र के पहले शुरू हुई चर्चा 


नागपुर: उपराजधानी में जल्द ही राज्य का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। इसके लिए विधान मंडल ने काम शुरू कर दिया है। इसी बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि, विधानमंडल के अंदर मौजूद शिवसेना का कार्यालय किसे मिलेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट या उद्धव ठाकरे गुट को। 

ज्ञात हो कि, जून में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 40 विधायक और 10 निर्दलीयों के साथ बगावत कर दी थी। जिसके कारण शिवसेना दो गुटों में बट गई है। इसके बाद भाजपा के समर्थन से शिंदे ने सरकार बनाई। सरकार बनने के बाद यह पहला म मौका है जब उपराजधानी में विधानसभा का सत्र आयोजन किया गया है। 

सभी पार्टियों के लिए कार्यालय आवंटित 

सत्र को देखते हुए विधान मंडल परिसर में सभी दलों को कार्यालय का आवंटन किया जा चुका है। जिसमें कांग्रेस, बीजेपी, एनसीपी सहित छोटे दलों को भी कमरों का आवंटन किया जा चूका है। लेकिन शिवसेना के दो गुटों में बंट जाने के कारण अभी तक किसे कार्यालय दिया जाए इसपर कोई निर्णय नहीं लिया जा चुका है।