logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

उपराजधानी में महिलाएं नहीं सुरक्षित! एक साल में 250 बलात्कार के मामले दर्ज


नागपुर: एक समय महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माना जाने वाला नागपुर अब रह नहीं गया है। उपराजधानी में महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बलात्कार और विनयभांग के रिकॉर्ड मामले सामने आएं हैं। राज्य पुलिस विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के हवाले से एक निजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, 2022 में शहर में बलात्कार के 250 मामले दर्ज किये गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह की आरोपी करीबी रिश्तेदार या प्रेमी हैं।

पांच साल में 997 महिलाओं के साथ बलात्कार

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच साल में नागपुर में 997 महिलाओं के साथ बलात्कार करने के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों में पकड़े गए अधिकतर आरोपी परिवार के लोग, रिश्तेदार या बेहद करीबी लोग हैं। रिपोर्ट की माने तो लड़कियों के साथ विवाहित महिलाओं के साथ भी यौन शोषण के मामलों में वृद्धि हुई है।

परीमंडल पांच में सबसे ज्यादा घटनाएं

रिपोर्ट के अनुसार, नागपुर परिमंडल पांच में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं, इन मामलों की संख्या 82. कलमाना, जरीपटका, कोराडी, पारडी, यशोधरा नगर, कामठी और कपिल नगर थाना क्षेत्र में युवतियों के यौन उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसमें 26 मामले शादी का झांसा देकर, 29 प्रेमी द्वारा और 26 परिचितों द्वारा किए गए हैं।