logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक व्यक्त, उन्हें बताया 'दूरदर्शी नेता और दयालु आत्मा'


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें "दूरदर्शी कारोबारी नेता, दयालु आत्मा और असाधारण इंसान" बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। 

रतन टाटा का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें अचानक स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा, "श्री रतन टाटा जी ने भारत के सबसे पुराने व्यापारिक घरानों में स्थिर नेतृत्व प्रदान किया और उनके योगदान ने समाज में एक नई दिशा दी।"

उन्होंने टाटा के शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और पशु कल्याण जैसे मुद्दों पर उनके समर्पण को भी सराहा। पीएम मोदी ने रतन टाटा के साथ अपने कई मुलाकातों को याद करते हुए कहा, "उनकी दृष्टि और विचारों ने मुझे हमेशा प्रेरित किया।" इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।