नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, संसदीय बोर्ड ने लिया फैसला; वर्तमान में बिहार सरकार में हैं मंत्री
नई दिल्ली: लंबे इंतज़ार के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष पद को लेकर अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में भाजपा संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) ने बड़ा निर्णय लेते हुए नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष (Working President) नियुक्त किया है। वर्तमान में नितिन नबीन नितीश सरकार (Nitin Government) में मंत्री हैं और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।
भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन नबीन की पहचान पार्टी और सरकार दोनों स्तरों पर एक सशक्त नेतृत्व के रूप में स्थापित हो चुके हैं। कायस्त समाज से आने वाले नबीन संगठनात्मक अनुभव, लगातार चुनावी सफलता और प्रशासनिक समझ के चलते वे भाजपा के भरोसेमंद चेहरों में गिने जाते हैं। वर्तमान में नबीन 45 वर्ष के हैं, इसी के साथ वह भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय बने हैं। इसके पहले गृह मंत्री अमित शाह 49 वर्ष की उम्र में अध्यक्ष बने थे।
चार बार के भाजपा विधायक
नितिन नबीन का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से शुरू होकर युवा मोर्चा होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा है। नितिन नबीन की पटना की बैंकिपुर विधानसभा सीट लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच रहे हैं। पहली बार 2005 में बैंकिपुर से विधायक चुने गए। इसके बाद 2010, 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज करते हुए चार बार विधायक बने। बैंकिपुर सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, जहां नितिन नबीन की व्यक्तिगत पकड़ और संगठनात्मक ताकत साफ दिखाई देती है।
छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहते किया कमाल
निबिन वर्तमान में मंत्री रहते छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी भी हैं। 2023 में उनके प्रभारी के दौरान भाजपा ने अपने इतिहास की प्रचंड जीत हासिल की थी। भाजपा की इस जीत में नबीन की रणनीति को अहम् माना गया। लगातार चुनावी जीत, संगठनात्मक अनुभव और सरकार में सक्रिय भूमिका के चलते नितिन नबीन को भाजपा के भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है। पार्टी के अंदर उन्हें एक मजबूत, ज़मीनी और अनुशासित नेता के रूप में देखा जाता है।
admin
News Admin