logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Breaking: अतीक अहमद के बेटे असद का एन्काउंटर, यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया


झांसी: उमेश पाल हत्याकांड मामले में अब तक की सबसे बड़ी जानकारी सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल और अतीक अहमद के बेटे असद का एन्काउंटर कर दिया है। इसी के साथ शूटर गुलाम का भी एन्काउंटर कर दिया गया है। एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई झांसी में की गई है। बेटे की मौत की खबर सुनकर अदालत में अतीक अहमद रो पड़ा। 

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि, माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को दोनों को झांसी में एन्काउंटर कर दिया गया है। दोनों आरोपी प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे। इसी के साथ प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।" उन्होंने आगे कहा, “झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए।” पुलिस ने बताया कि, इस दौरान दोनों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद भी बरामद किया गया है।