logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

नामीबिया से लाई मादा चिता शाशा की मौत, वन विभाग ने कहा-दोनों किडनी हो गई थी ख़राब


भोपाल: नामीबिया से लाये गए चीतों में से एक मादा चीता शाशा की मौत हो गई है। दोनों किडनिया ख़राब होने के कारण मादा चीता की मौत हुई है। इस बात की जानकारी कूनो नेशनल पार्क के सोमवार को प्रेसनोट जारी कर दी। 

ज्ञात हो कि, देश में चीतों को पुनः बसाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने अफ़्रीकी देश नामबिया से आठ चीते लाए थे। जिनमें पांच नर और तीन मादा चीता थी। सितंबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर सभी को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया। करीब एक महीने की क्वारंटाइन के बाद इन्हे जंगल में छोड़ा गया।

वन विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 22 जनवरी 2023 को चीतों की मॉनिटरिंग टीम को शाशा सुस्त दिखाई दी। इसके बाद टीम ने उसे क्वारंटाइन सेंटर लाया गया। इसके बाद जब उसकी जांच की गई तो पता चला की शाशा की दोनों किडनी ख़राब हो गई है। यह जानकारी सामने आते ही तुरंत नामीबिया सरकार से संपर्क किया गया, जहां पता चला की भारत आने से पहले अगस्त महीने में जब शाशा के खून की जांच की गई थी तो उसमें क्रेटीन लेवल 400 पाया गया था। भारत आने से पहले ही शाशा की किडनी ख़राब हो गई थी। 

तीन महीने तक चला इलाज 

कूनो नेशनल पार्क के स्वास्थ्य कर्मियों ने नामीबिया के विशेषज्ञ डॉ. इलाई वॉकर के साथ मिलकर दो महीने तक लगातार शाशा का इलाज किया, लेकिन इसके बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और सोमवार को उसकी मौत हो गई।