logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

“हाइड्रोजन ही भविष्य का फ्यूल”, नितिन गडकरी ने कहा - किसान अब बने ईंधन दाता


मध्य प्रदेश/धार: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के धार में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह सहित बाजा एसएईइंडिया 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक - नैट्रैक्स कार्यक्रम को संबोधित किया। नितिन ने अपने संबोधन में हाइड्रोजन को भविष्य का ईंधन बताया और देश की आर्थिक वृद्धि में ऑटोमोबाइल उद्योग के महत्व पर प्रकाश डाला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र ने 4.5 करोड़ से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर हैं। गडकरी ने इंदौर में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। 

बाजा एसएई सोसाइटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियर्स इंटरनेशनल द्वारा संचालित एक प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के छात्र छोटी ऑफ-रोड कारों को डिजाइन और निर्माण करते हैं जो उबड़-खाबड़ इलाकों को संभाल सकती हैं।

बाजा एसएईइंडिया प्रतियोगिता में, एमबाजा और एचबाजा ऑफ-रोड वाहनों के डिजाइन और निर्माण के लिए दो श्रेणियां हैं। एमबाजा एक दहन (combustion) इंजन वाहन है जबकि एचबाजा एक ऐसा वाहन है जो हाइड्रोजन ईंधन सेल या सीएनजी ईंधन का उपयोग करता है।