logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

चीन पर भारत की फिर डिजिटल स्ट्राइक, 137 बेटिंग और 96 कर्ज देने वाले ऐप पर लगाई रोक


नई दिल्ली: कोरोना काल से चीन पर शुरू हुई डिजिटल स्ट्राइक लगातार जारी है। रविवार को केंद्र सरकार ने फिर से स्ट्राइक करते हुए 233 एप पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध लगाए एप में 137 बेटिंग और 96 कर्ज देने वाली ऐप शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देश की सुरक्षा में खतरा बताते हुए इन एप पर प्रतिबंध लगाया गया है। आईटी एक्ट 96 के तहत सभी को प्रतिबंधित किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रसारण मंत्रालय (MeitY) को इन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया था। यह कार्रवाई करने का फैसला आम लोगों से रंगदारी, रंगदारी और प्रताड़ना की बढ़ती शिकायतों के बाद लिया गया है। कई लोगों ने इन ऐप के जरिए कर्ज लिया था, लेकिन उसके बाद कर्जदारों को वसूली के लिए परेशान किया जाने लगा।

फोटो से छेड़छाड़ कर की वायरल 

चीन में बने ये ऐप को लेकर पिछले कई समय से शिकायते सामने आ रही थी। ये एप आम लोगों को कम ब्याज दरों पर कर्ज लेने का लालच देते थे, लेकिन बाद में कर्ज पर तयशुदा दर से कई गुना अधिक ब्याज वसूलते थे। साथ ही समय पर ब्याज और मूलधन का भुगतान नहीं करने वालों को परेशान किया जाता था। वहीं कईयों के तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसके परिजनों और जानने वालों को भेज कर उन्हें बदनाम भी करते थे।