logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 2000 रूपये तक के ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री; बैंको और ऐप्स के निर्णय पर लगाई रोक


नई दिल्ली: UPI से भुगतान करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने ₹2,000 तक के UPI ट्रांजैक्शन पर किसी भी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चार्ज लगाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही RuPay डेबिट कार्ड से किए जाने वाले भुगतान पर भी चार्ज नहीं लगाया जा सकेगा।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक बैंक और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर ₹2,000 तक के UPI भुगतान के लिए किसी तरह की फीस, लेवी या अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। यह व्यवस्था भुगतान करने वाले और भुगतान प्राप्त करने वाले दोनों पक्षों पर लागू होगी।

2000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर क्या होगा?

सरकार के इस फैसले से छोटे और रोजमर्रा के डिजिटल भुगतानों पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ₹2,000 से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर भविष्य में Merchant Discount Rate (MDR) लागू करने का रास्ता खुल गया है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि ऐसे ट्रांजैक्शन पर कितना शुल्क लगेगा और इसे किस तरह लागू किया जाएगा।

सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है जब UPI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम की लागत और उसकी वित्तीय स्थिरता को लेकर चर्चा चल रही है। सरकार ने छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतानों को शुल्क से सुरक्षित रखते हुए बड़े मर्चेंट ट्रांजैक्शन के लिए संभावित शुल्क व्यवस्था की गुंजाइश बनाई है।

आम यूजर के लिए क्या बदला?

आम लोगों के लिए 2,000 रूपये तक के UPI भुगतान पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। वहीं RuPay डेबिट कार्ड से भुगतान भी चार्ज-मुक्त रहेगा। सरकार के इस फैसले से छोटे दुकानदारों और रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।