logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

फिल्म जगत के बागी नाना पाटेकर नहीं रहे... दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की उम्र में निधन; राजकीय सम्मान के साथ पुणे में अंतिम संस्कार


नागपुर: मशहूर अभिनेता और फिल्म जगत के बागी नाम से मशहूर नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार तड़के 5.20 बजे गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। नाना 75 वर्ष के थे। अभिनेता के निधन के बाद महाराष्ट्र सहित देश में शोक की लहर है। वहीं आज शाम को नाना के पुणे स्थित डोन्जे गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 

कैसे बिगड़ी तबीयत?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नाना पाटेकर इन दिनों गोवा स्थित अपने आवास पर थे। गुरुवार तड़के उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द (Severe Chest Pain) की शिकायत हुई, जिसके बाद वे अचेत हो गए। परिवार और करीबियों ने तुरंत उन्हें गोवा के मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए लगभग 45 मिनट तक लगातार सीपीआर (CPR) और अन्य मेडिकल प्रयास किए, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन का मुख्य कारण गंभीर दिल का दौरा (Cardiac Arrest) बताया गया है।

राजकीय सम्मान के साथ पुणे में अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को पुणे लाया जाने वाला है। जहां उनका अंतिम संस्कार आज पुणे के पास डोनेजे गांव (नानची वाड़ी) स्थित उनके फार्महाउस के परिसर में किया जाएगा। महाराष्ट्र शासन द्वारा उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई  दी जाएगी, इसको लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। 

सिनेमा और समाज में अमिट छाप

नाना पाटेकर का करियर लगभग पांच दशकों का रहा, जिसमें उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा को कई बेजोड़ और ऐतिहासिक फिल्में दीं। 'क्रांतिवीर', 'तिरंगा', 'परंदा', 'प्रहार', 'नटसम्राट' और कॉमेडी जॉनर की 'वेलकम' (जिसमें उनका किरदार 'उदय शेट्टी' अमर हो गया) जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

पर्दे पर जितने सख्त और बागी नजर आते थे, असल जिंदगी में वे उतने ही दरियादिल थे। सूखे से पीड़ित किसानों की मदद के लिए उन्होंने 'नाम फाउंडेशन' (Naam Foundation) की स्थापना की थी, जिसके जरिए उन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत काम किया।