logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

तारमण ने रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों को बांटे 2,500 करोड़ रुपये के कर्ज


सीकोटा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों को 2,500 करोड़ रुपये के कर्ज बांटे। उनके साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे। ये कर्ज प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना और पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के तहत वितरित किए गए।   

सीतारमण ने यहां दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत कर्ज की गारंटी खुद प्रधानमंत्री ने दी है, इसलिए किसी को भी गारंटी के लिए कोई दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को कम-से-कम 68 करोड़ रुपये के ऋण दिए जा रहे हैं। कई अन्य लोगों को विभिन्न व्यवसाय और कृषि उद्देश्यों के लिए भी कर्ज दिए जा रहे हैं।    

वित्त मंत्री ने महिलाओं से अपने क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने और अपने गांवों में भंडारण और प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए बैंकों से कर्ज लेने का आग्रह किया।   इस अवसर पर स्थानीय सांसद बिड़ला ने रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे उद्यमियों और पशुपालकों से काम बढ़ाने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कर्ज लेने की अपील की। उन्होंने कहा, "हम एक नया आर्थिक तंत्र बनाना चाहते हैं और सबसे गरीब लोगों को सबसे मजबूत बनाना चाहते हैं।"