logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

“हमने सांप्रदायिक नागरिक संहिता में बिताए 75 साल”, प्रधानमंत्री की ‘सेक्युलर नागरिक संहिता’ की बात पर चर्चाओं का दौर शुरू


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के 78वें दिन इस वर्ष 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया। आज के भाषण के साथ मोदी नेहरू के साथ एक नए रिकॉर्ड की बराबरी की है। नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद वे तीसरे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार 11 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित किया है।

आज अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के अपने इरादे की घोषणा की। जिसमें उन्होंने किसी भी धर्म या समूह के साथ भेदभाव नहीं करने वाले, एक धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) नागरिक संहिता की आवश्यकता पर जोर दिया।  

उन्होंने लाल किले पर अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान उन्होंने मौजूदा सांप्रदायिक नागरिक संहिता की संविधान की भावना और सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियों पर कार्य नहीं किए जाने की विफलता पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री के धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की बात पर चर्चाओं और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है, जहां कई लोग सभी नागरिकों के लिए अधिक समावेशी और समान कानूनी ढांचे की दिशा में कदम उठाने के समर्थन में नजर आ रहे हैं।