logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

9 वर्षीय बालक ने दोस्तों के साथ रील बनाते समय लगाई फांसी, बालक की मौत


मुरैना: आज कल सोशल मीडिया का बुखार हर तरफ नज़र आ रहा है। हाल ही में एक ट्रेवल vlogger की vlogging के दौरान वाटरफॉल से निचे गिरकर मौत हो गई थी। अब एक और दर्दनाक घटना मुरैना से सामने आई है। इस घटना में नौ वर्षीय बालक ने अपने दोस्तों के साथ रील बनाते समय अपनी जान गंवा दी।

बालक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी वीडियो बनाने का नाटक करते समय फंदा उसके गले में कस गया और दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई। हालांकि बच्चे के दोस्त इस बात से अनजान थे कि सच में फांसी का फंदा बालक के गले में लग गया है। उसके दोस्तों ने रील बनाना जारी रखा।

घटना के बाद अंबाह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। जिसके बाद पुलिस को मृत बालक के मोबाइल फोन पर वीडियो मिला। बच्चों के इस खेल में एक घर का चिराग बुझ गया। इस स्मार्ट फ़ोन और सोशल मीडिया के ज़माने में रील जान की कीमत से बढ़कर हो गई है।