logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग, 20-25 टेंट जलकर ख़ाक; कोई जनहानि नहीं


प्रयागराज: महाकुंभ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। महाकुंभ मेले में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 19 स्थिति गीता प्रेस के शिविर में आग लगी है। जानकारी के अनुसार, सिलेंडर में विस्फोट के बाद यह आग लगी है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया है और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू खुआ। करीब घंटो की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी यह है कि प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है। महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में भीषण आग लग गई है। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार गीता प्रेस गोरखपुर शिविर में एक टेंट में रखा सिलेंडर फट गया। इसके बाद यह भयानक आग लग गई। इस आग में अब तक 20 से 25 टेंट जलकर खाक हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और छह गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और आग लगने वाले पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।



प्रयागराज में यह आग शास्त्री ब्रिज और रेलवे ब्रिज के बीच लगी। यह सम्पूर्ण क्षेत्र महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आता है। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि उस स्थान पर टेंट में कई सिलेंडर रखे हुए थे और इन सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से आग और भी भड़क गई है। महाकुंभ मेले में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

इस बीच, ऐसी खबरें आई हैं कि आग से काफी वित्तीय नुकसान हुआ है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जहाँ आग लगी हो. वहां हवा भी तेज़ चल रही है, जिससे आग और भड़क रही है। आग फैलने का खतरा बना हुआ है क्योंकि टेंट में रखे सिलेंडर एक के बाद एक एक कर फटते रहे।  दमकल विभाग आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्क्त की। करीब घंटो प्रयास करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया।