logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अहमदाबाद, नई दिल्ली और सीएसएमटी स्टेशन का होगा पुनर्निर्माण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- केंद्र सरकार खर्च करेगी 10 हजार करोड़ 


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रेलवे स्टेशनों को पुनर्निर्माण को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अहमदाबाद, नई दिल्ली और छत्रपति शिवजी महाराज रेलवे टर्मिनल के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लाया गया। इस बात की जानकारी आयोजित प्रेस वार्ता में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। 

रेल मंत्री ने कहा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों नई दिल्ली, अहमदाबाद और सीएसएमटी, मुंबई के पुनर्विकास के भारतीय रेलवे के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद रेलवे स्टेशन और सीएसएमटी, मुंबई का लगभग 2 साल से 3.5 साल की अवधि में पुनर्विकास किया जाएगा। इन स्टेशनों के पुनर्विकास में नई टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जाएगा।”

रेल मंत्री ने आगे बताया कि, “एनडीएलएस, सीएसएमटी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए निविदा अगले 10 दिनों में जारी की जाएगी। इन 3 प्रमुख स्टेशनों सहित 199 स्टेशनों के पुनर्विकास की कुल लागत 60,000 करोड़ रुपये है।”

सीएसएमटी के हेरिटेज भवन से कोई छेड़छाड़ नहीं

रेलमंत्री ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बसों, ऑटो और मेट्रो रेल सेवाओं के साथ ट्रेन सेवाओं को एकीकृत करेगा। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित है। सीएसएमटी के हेरिटेज भवन को छुआ नहीं जाएगा, लेकिन आसपास की इमारतों को फिर से विकसित किया जाएगा।"