logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष! मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ़ हुई तस्वीर


नई दिल्ली: कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा जारी है। इन्हीं चर्चाओं के बीच बड़ी देश की सबसे पुरानी पार्टी का अगला अध्यक्ष कौन होगा यह साफ़ होता जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे। इस दावे को किसी और न नहीं खुद गहलोत ने अपने दिए एक बयान से मुहर लगा दी है।  उन्होंने कहा कि, "वह कांग्रेस के सच्चे कार्यकर्ता हैं, पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह निभाने को तैयार हैं।"

सोमवार को पत्रकारों से उन्होंने बात की। इस दौरान उनसे कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर उनके नाम को लेकर चल रही चर्चा पर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि, "मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता हूँ। पार्टी जब भी मुश्किल समय में रही मैंने पर्टयन का साथ नहीं छोड़ा है। मैंने कभी पार्टी से कोई पद नहीं मांगा है, अगर पार्टी मुझे जिम्मेदारी देगी तो उसको मैं निभाउंगा।" 

निर्विरोध होगा गहलोत चुनाव 


कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद को लेकर प्रस्तावित चुनाव में अशोक गहलोत जल्द ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस चुनाव में गहलोत को निर्विरोध चुना जाएगा। कोई अन्य नेता चुनाव में नामांकन दाखिल नहीं करेगा। सूत्रों की मानें तो, कांग्रेस आलाकमान का मानना है कि, गहलोत के नाम पर सभी वरिष्ठ और नए नेता मान जाएंगे।