logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

भगवंत मान सरकार दो बड़ा झटका, पंजाब हाई कोर्ट ने नई खनन नीति पर लगाई रोक; भाजपा ने बोला हमला


चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जारही है। दिल्ली में जहां सतेंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग मामले और आबकारी नीति में हुए घोटाले के आरोपी में फंसे अरविन्द केजरीवाल को पंजाब से भी बड़ा झटका लगा है। पंजाब हाईकोर्ट ने भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा निर्मित नहीं खनन नीति पर रोक लगा दी है। अदालत के इस निर्णय के बाद विपक्षी भाजपा केजरीवाल पर हमलावर हो गए हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप सुप्रीमो केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाटिया ने कहा, "नहीं पाप है जनता के लिए अभिशाप है। आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचारी चेहरा बार बार सामने आता है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार एक ऐसी खनन नीति लाई, जिस पर आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।"

उन्होंने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल कह रहे थे कि हमने पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। लेकिन कुछ सप्ताह बाद ही भ्रष्टाचार उजागर हो गया।"

भाजपा नेता ने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी एक बीमारी की तरह है। पहले दिल्ली तक थी, यहां एक्साइज पॉलिसी का घोटाला हुआ। लो फ्लोर डीटीसी बसों का घोटाला उजागर हुआ। क्लासरूम बनाने में घोटाला हुआ। हवाला का घोटाला हुआ। और अब ये बीमारी इन्होंने पंजाब में भी फैला दी है।"