logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

चाँद पर भारत को बड़ी कामयाबी, प्रज्ञान ने ऑक्सीजन सहित सल्फर की खोज


चंद्रयान-3 मिशन में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर ऑक्सीजन सहित कुछ तत्व पाए गए हैं। 'प्रज्ञान' रोवर पर लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एलआईबीएस) उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर यथास्थान माप किया। तभी ये खोज हुई है। 

'प्रज्ञान' रोवर को अपने शोध के दौरान चंद्रमा की सतह पर सल्फर (एस) मिला। तो वहीं इसरो ने कहा है कि हाइड्रोजन (H) की खोज की जा रही है। इस बात की जानकारी खुद इसरो ने ट्वीट कर दी। 

इसरो ने ट्वीट किया कि, “रोवर पर लेजर-प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप ने पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सल्फर (एस) का पता लगाया है। एल्युमीनियम (AI), सल्फर (S), कैल्शियम (Ca), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), टाइटेनियम (Ti), मैंगनीज (Mn), सिलिकॉन और ऑक्सीजन (O) पाए गए हैं। हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।”