logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Bihar politics: सुशिल मोदी का बड़ा बयान, कहा- जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को जल्द तोड़ेगी भाजपा


पटना: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) और जनता दल यूनिटेड (Janta Dal United) के बीच वाक युद्ध शुरू है। इसी बीच मणिपुर विधानसभा (Manipur Assembly) में पांच जेडीयू विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विधायकों की इस टूट को मुख्यमंत्री नितीश कुमार (CM Nitish Kumar) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसी बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशिल मोदी (Sushil Modi) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "अभी तो सिर्फ मणिपुर जेडीयू मुक्त हुआ है। बहुत जल्द बिहार में आरजेडी-जेडीयू गठबंधन (JDU-RJD Alliance) को तोड़कर बिहार को भी जेडीयू फ्री देंगे।" 

शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि, "जल्द ही आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के महागठबंधन को टूटने वाला है।" इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश पर तंज कस्ते हुए कहा कि, होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।"

ज्ञात हो कि, शुक्रवार को मानपुर विधानसभा में जेडीयू के छह मेसे पांच विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इन विधायकों में ख. जॉयकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे शामिल है। 

उत्तर-पूर्व में विधायकों के टूट का सिलसिला जारी 


जब से नितीश ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर आरजेडी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाई है उसके बाद से ही भाजपा जेडीयू मुक्त अभियान में लग गई है। 25 अगस्त को अरुणाचल  प्रदेश में भी जेडीयू का एकमात्र विधायक टेची कासो भाजपा में शामिल हो गया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्य के मुख्यंत्री पेमा खांडू की मौजूदगी में पार्टी में शमिल हुए थे। इसके बाद विधानसभा में भाजपा की सांख्य बढ़कर 49 पहुंच गई।