logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

ब्रिटेन से 100 टन सोना आरबीआई ने वापस मंगाया, कड़ी सुरक्षा के बीच नागपुर में रख गया


नई दिल्ली: घरेलू क्षेत्र में तिजोरियों को भरने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत आरबीआई ने ब्रिटेन में रखें 100 टन सोना को भारत वापस ला लिया लिया है। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सोने को नागपुर स्थित पुराने आरबीआई कार्यालय में रख गया है।

ज्ञात हो कि, 1991 के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा सोने का स्थानांतरण है। उस समय वित्तीय संकट को देखते हुए आरबीआई ने करीब 47.8 टन सोने को विदेशी बैंको के पास गिरवी रखा था और जरूरत का सामान खरीदने के लिए जापान सहित अन्य देशों से विदेशी मुद्रा ली थी। 

भारत ने क्यों सोना लाया वापिस

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला तीसरा देश है। आरबीआई बड़ी संख्या में सोना विदेश से खरीदता है। वहीं इंग्लैंड इस एक्सचेंज का बड़ा केंद्र हैं। सोना को भारत लाने के लिए बड़ा खर्चा लगता है, इसी खर्च को बचाने के लिए भारत बैंक ऑफ इंग्लैंड में अपना सोना रखता है। हालांकि, इसके लिए भारत को मोटी रकम ब्रिटिश बैंक को देती है। इसी खर्च को कम करने और विदेशी बैंक पर निर्भरता कम करने के लिए आरबीआई ने यह निर्णय लिया है। 

नागपुर में कड़ी सुरक्षा के साथ रख गया सोना

आरबीआई घरेलू तौर पर सोना मुंबई के माउंट रोड स्तिथ केंद्र और नागपुर के सिविल लाइन्स स्तिथ पुराने एसबीआई में सोना रखता है। ब्रिटेन से सोना वापिस लाने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच नागपुर लाया गया और रखा गया। मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में आरबीआई और सोना वापस लाएगा।