logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार ने अधिसूचना की जारी


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और वादा पूरा कर दिया है। मोदी सरकार ने सीएए की अधिसूचना जारी कर दी है। सोमवार शाम को सरकार ने यह अधिसूचना जारी की।

ज्ञात हो कि, 2019 में में ही सरकार ने सीएए विधेयक संसद से पास किया था। हालांकि, कोरोना होने के कारण इसके नियम जारी नही हो सके थे। लोकसभा चुनाव के मुहाने पर होने के कारण लगातार सीएए को लेकर सवाल किए जा रहे थे, जिसपर जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के पहले इसे लागू करने की बात कही थी। 

तीन देशों से विस्थापित लोगों को मिलेगी नागरिकता

केंद्र के अधसूचना जारी करने के बाद अब तीन देशों से आए शरणार्थियों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। 

ऑनलाइन आवेदन के जरिए नागरिकता

अधिसूचना जारी होने के बाद अब छह धर्मो के लोगों को नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। नागरिकता पाने के लिए सभी को ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसको लेकर एक गृह मंत्रालय ने एक पोर्टल का निर्माण किया है। जहां जाकार लोग नागरिकता के लिए फॉर्म भर सकते हैं। हालांकि, 31 दिसंबर 2014 के पहले जो लोग भारत आए थे केवल वही ही नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकतें हैं।